Sunday, July 25, 2010

गुरु पूर्णिमा २०१० दि. २५.०७.२०१०

गुरुमूर्ति अघोरेश्वर भगवान राम जी

                                                                                                                                     

।  वन्दे गुरुपद द्वंद्वँ, वाङ् मनश्चित्तगोचरम् ।
।।  श्वेत रक्तप्रभाभिन्नं,  शिवशक्त्यात्मकं परम् ।।

मैं शक्ति से युक्त शिव, वाणी, मन, चित्त आदि इन्द्रियों में व्याप्त, श्वेत रक्त प्रभा से अभिन्न श्रेष्ठ गुरुपदकमलयुगल की वन्दना करता हूँ ।

अघोरेश्वर भगवान राम जी के चरण कमल की वन्दना कर उनके मुखारबिन्द से निनादित वाणी में से गुरुतत्व का सूत्र सँकलित है । अघोरेश्वर कहते हैंः


" गुरु कोई खास हाड़, चाम के नहीं होते या कोई खास जाति, कास्ट के व्यक्ति नहीं होते हैं । गुरु तो वही होता है जिसे देखने पर हमें ईश्वर याद आये,  जिसे देखने पर माँ जगदम्बा के चिँतन की तरफ उत्सुकता हो ।

आप तो अपने कहीं , किसी भी पीठ में चाहे जड़ हो या चेतन हो, उसमें गुरुपीठ स्थापित करके, उस गुरुत्व आकर्षण की तरफ खिंचा सकते हैं । पर कभी स्थापित ही नहीं किये हों तो उस गुरुत्व के आकर्षण की तरफ आप जा भी नहीं सकते । भले आप ब्रह्मा, विष्णु, शिव या बहुत बड़े व्यक्ति भी हो सकते हैं । मगर अपनी निजी जो प्राणमयी भगवती हैं, उनके साथ आपकी तन्मयता नहीं हो सकती ।"

5 टिप्पणियाँ:

  1. आपके उत्कृष्ट लेखन के लिए साधुवाद.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. साधुवाद सुरेश जी

    कई दिनों के बाद इधर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

    आभार

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. ब्लाग पर आना सार्थक हुआ
    काबिलेतारीफ़ है प्रस्तुति
    आपको दिल से बधाई
    ये सृजन यूँ ही चलता रहे
    साधुवाद...पुनः साधुवाद
    satguru-satykikhoj.blogspot.com

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. सुन्दर शब्दों की बेहतरीन शैली
    भावाव्यक्ति का अनूठा अन्दाज
    बेहतरीन एवं प्रशंसनीय प्रस्तुति
    हिन्दी को ऐसे ही सृजन की उम्मीद
    धन्यवाद....साधुवाद..साधुवाद
    satguru-satykikhoj.blogspot.com

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं